जी हाँ यह चौकाने वाली लेकिन बिलकुल सत्य खबर है
कि, ये नरेन्द्र
मोदी नहीं हैं वो (बीजेपी वाले) असली नरेन्द्र मोदी
ये कारनामा 2014 के आम चुनावों के शीघ्र बाद हुआ था , जब चुनाव हो गए थे और सारे न्यूज़ चैनल में इस बात को बताया जा रहा था की बीजेपी सत्ता में आ रही है और नरेंदर मोदी ही होंगे देश के अगले प्रधानमन्त्री।
ठीक उसी वक़्त कांग्रेस ने एक साजिश रच कर असली नरेन्द्र मोदी की जगह एक नकली नरेंद्र मोदी बिठा दिया।
असल में यह कोशिश 2013 में ही चालु हो गयी थी, और धीरे धीरे कर 2014 तकप्लास्टिक सर्जरी की बदौलत बिलकुल वैसा ही व्यक्ति बना दिया गया, जैसे की हमारे असली वाले नरेंद्र मोदी जी दिखते थे।
जब नरेंद्र मोदी चुनाव के बाद गुजरात जा रहे थे तभी उन्हें बदल दिया गया था, और जिस व्यक्ति को शपथ दिलाई गयी थी, वो कांग्रेस का अपना आदमी है।
आपको मेरी बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा तो ये सबूत लीजिए....
क्यूँ नरेंदर मोदी वाड्रा पर खामोश हैं ?
आखिर क्यों नरेंदर मोदी ने बांग्लादेश के साथ जमीन समझौता किया जो कांग्रेस की सोच थी ?
आखिर क्यों नरेंद्र मोदी ने हमेशा कोसने के बाद भी आधार कार्ड स्कीम को अपना लिया,
क्यों नरेगा को अपना लिया ?
क्यों नरेंद्र मोदी नवाज शरीफ के आगे झुक गए और उनका जन्मदिन मनाने पकिस्तान चले गए ?
और पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब क्यों नहीं दिया ?
आखिर क्यों FDI का विरोध करने वाले नरेंद्र मोदी आज FDI के गुण गाने लगे ?
आखिर क्यों इटली मरीन के मुद्दे पर मोदी जी झुक गए और क़ातिलों को देश के बाहर, जाने दिया ?
आखिर क्यों ये वाले नरेंद्र मोदी दाऊद को पाकिस्तान से घसीट कर नहीं ला पाये ?
आख़िर क्यों 100 दिन में काला धन नहीं ला सके ?
ऐसा क्या हुआ की नरेंद्र मोदी रुपये को 35 पर नहीं ला पाये
आज देश में महंगाई है, अपराध है ?आखिर क्यों ???
क्यों विजय माल्या जनता का 9000 करोड़ लेकर भाग गया और कई भागने की प्लानिंग कर रहे हैं ?
क्योंकि दोस्तों ये जो नकली प्रधानमंत्री हैं ना ये बहुत बड़ी साज़िश है ,
हमारे असली वाले नरेंद्र मोदी को तो इटली में बंद कर दिया गया है,
वो आज होते तो देश की सेना पाकिस्तान घुस गयी होती,
चीन हमारी लाल-लाल आँख देख कर कही दुबक जाता, ये प्याज दाल टमाटर तो 10 रूपये किलो मिलता और आलू तो फ्री।
गैस का सिलिंडर 200 रुपये का और पेट्रोल 25 रुपये का मिलता लेकिन ये सब नहीं हुआ क्योंकि.... हमारे असली वाले नरेंद्र मोदी को कही अज्ञातवास में रखा गया है, और नकली को प्रधानमन्त्री बन दिया गया है।मित्रो अगर देश में परिवर्तन चाहिए तो इटली चलना होगा, और वहां से असली वाले नरेंद्र मोदी को लाना होगा।तभी देश में विकास होगा ,
इसलिए दोस्तों इटली चलो और अपना संघर्ष करो

haahhahahahahahahahahahahahahhahahaha
ReplyDeleter u right Mr. But your Thought n story like a movie .... thaks a lot